आचार्य श्री रामसनेही मिश्र(संस्थापक, वैष्णव विद्यापीठम्)
आचार्य श्री रामसनेही मिश्रआचार्य श्री रामसनेही मिश्र

आचार्य श्री रामसनेही मिश्र जी

प्रातः स्मरणीय परम पूज्य सद्गुरुदेव अग्र-मलूकपीठाधीश्वर द्वाराचार्य चतुर्थ पहाड़ी बाबा जगद्गुरु स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज के अत्यंत स्नेही एवं कृपापात्र शिष्य आचार्य श्री रामसनेही मिश्र जी को जन्म से ही हरि, गुरु एवं वैष्णवों की अहेतुकी कृपा प्राप्त होती आ रही है। पवित्र वैष्णव ब्राह्मण परिवार में आचार्य जी का जन्म हुआ। मात्र पाँच वर्ष की आयु में आपश्री का यज्ञोपवीत एवं दीक्षा संस्कार सविधि पूज्य महाराज जी की पावन मंगल उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बाल्यावस्था के उन्हीं दिनों से आचार्य जी ने वैदिक परंपराओं एवं सनातन धर्म की शास्त्रोक्त मर्यादाओं के प्रति अद्भुत निष्ठा एवं अटूट श्रद्धा का परिचय देना प्रारंभ कर दिया था। उनका जीवन आध्यात्मिक संस्कारों एवं धर्माचरण की पावन छाया में गुरुजनों के सान्निध्य में निरंतर अभिसिंचित होता रहा। वस्तुतः इतनी छोटी आयु में धर्मानुष्ठान, साधना और गुरु-परंपरा के प्रति ऐसी गहन निष्ठा उनके विलक्षण संस्कारों, आध्यात्मिक अभिरुचि एवं धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व का परिचायक है।

आचार्य जी ने अपना संपूर्ण जीवन हरि, गुरु, वैष्णव, शास्त्र एवं गौ सेवा में ही समर्पित किया है। वैष्णव विद्यापीठम् के माध्यम से प्रतिदिन आप वृंदावन में 150 से अधिक बटुक ब्राह्मणों को वेद-वेदांग इत्यादि शास्त्रों का सांगोपांग निःशुल्क अध्ययन करवा रहे हैं, जिससे वास्तविक गुरुकुल की परंपरा का पुनः प्रकाश हो और अधिक से अधिक गुरुकुलों की इस राष्ट्र में अभिवृद्धि हो। आचार्य जी ने संपूर्ण ऋग्वेद, संपूर्ण शुक्ल यजुर्वेद, संपूर्ण कृष्ण यजुर्वेद के संहिता पाठ का सांगोपांग अध्ययन गुरुजनों के चरणों में बैठकर किया है। सामवेद और अथर्ववेद में भी आपश्री का प्रवेश है, जिससे आपको चारों वेदों का अच्छा ज्ञान है। छह वेदांगों में भी आपका गहन अध्ययन है, परंतु आपका मुख्य विषय व्याकरण एवं टीकाओं सहित श्रीमद् भागवत कथा है।

अधिक जानकारी

आगामी कार्यक्रम

❖

वैष्णव विद्यापीठम्

वृंदावन में आचार्य श्री रामसनेही मिश्र जी के सान्निध्य में 150 से अधिक बटुक ब्राह्मण प्रतिदिन वेद-वेदांग आदि शास्त्रों का सांगोपांग अध्ययन करते हैं, और यह संपूर्ण शिक्षा निःशुल्क है। गुरु-परंपरा के अनुसार चलने वाले इस विद्यापीठ का संकल्प है कि वास्तविक गुरुकुल-परंपरा का पुनः प्रकाश हो, वैदिकों के वैदुष्य की रक्षा हो और इस राष्ट्र में अधिक से अधिक गुरुकुलों की अभिवृद्धि हो।

150+बटुक ब्राह्मण
निःशुल्कसंपूर्ण शिक्षा
छात्रावासव्यवस्था उपलब्ध

अधिक जानकारी

वैष्णवीयाराधनम् पुस्तक का आवरण

वैष्णवीयाराधनम्

वैष्णव दिनचर्या एवं संक्षिप्त उपासना पद्धति

लेखक: आचार्य श्री रामसनेही मिश्र

वर्तमान काल में प्रामाणिक ग्रंथों का अनुशीलन करने का अवकाश किसी के पास नहीं है, और पुराणों एवं उपनिषदों में निरूपित भगवदर्चन की शास्त्रोक्त पद्धति जनसामान्य के लिए दुर्गम हो गई है। इसी कारण अशास्त्रीय आचरण बढ़ रहा है। इस अभाव की पूर्ति हेतु शास्त्रसम्मत पद्धति को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है।

30 दिन के चैलेंज की तरह, सरल भाषा में लिखी गई यह उपासनात्मक पुस्तिका प्रत्येक वैष्णव के लिए है। इसके प्रथम भाग में जीवन जीने के विज्ञान को समझाया गया है, दूसरे भाग में भगवदर्चन की संपूर्ण पद्धति है, और तीसरे भाग में सर्वसाधारण के लिए उपयोगी स्तोत्रों एवं पाठों का लघु संग्रह है।

हाल के वीडियो

❖

और वीडियो